By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2017 जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के साथ हजारांे लोगांे ने किया योग – पश्चिमी सरहद से जिला मुख्यालय तक दिखा योग का उत्साह

Thanaram Mali
Last updated: June 21, 2017 10:28 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2017
जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के साथ हजारांे लोगांे ने किया योग
– पश्चिमी सरहद से जिला मुख्यालय तक दिखा योग का उत्साह
बाड़मेर, 21 जून। बाड़मेर जिले मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय से पश्चिमी सरहद तक उल्लास दिखा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे की मौजूदगी मंे हजारांे लोगांे ने योग किया। मुख्य समारोह के दौरान बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां उत्साह के साथ योग करते नजर आए। पश्चिमी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना एवं सेना ने योग दिवस मनाया गया। सेक्टर मुख्यालय से अंतिम सीमावर्ती चौकियांे तक आयोजित समारोह के दौरान जवानांे ने योग किया।

 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह मंे पंतजलि योग समिति के अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य ने हजारांे लोगांे को योग करवाया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते,पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, आयुर्वेद अधिकारी डा.नरेन्द्र कुमार, नोडल अधिकारी डा.प्रदीप धनदे, समाजसेवी कैलाश कोटडि़या समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने शिरकत की। योग दिवस समारोह को लेकर लोगांे मंे खासा उत्साह देखा गया। आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से लोगांे का प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए। समारोह के दौरान नोडल अधिकारी प्रदीप धनदे ने योग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे मंे जानकारी दी। आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने पत्रकारांे से बातचीत के दौरान आमजन से योग को नियमित रूप से करने की अपील की। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
इधर, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित योग दिवस समारोह मंे उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाडंेट सेक्टर मुख्यालय शाम कपूर, समादेष्टा एस.एस.सहरावत, उप समादेष्टा मनोज कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने वर्तमान के खान-पान एवं रहन सहन को देखते हुए स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का अंग बनाने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि योग ही एक मात्र ऐसा उपाय है जिसके जरिए सभी बीमारियांे को दूर किया जा सकता है। उप महानिरीक्षक गौतम ने कहा कि स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारियांे से बचाव के लिए जवानांे को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इस दौरान योग प्रशिक्षक पूनमाराम ने जवानांे को योग करवाया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से विभिन्न बटालियन मुख्यालयांे पर योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।
आमजन को करवाए विभिन्न योगासनः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन कराया गया। इसके बाद खड़े होकर करने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, वक्रासन तथा उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुंजगासन एवं शलभासन तथा पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन समेत कई प्रकार के योगासन करवाए गए। इस दौरान प्रतिभागियांे को योग करने का संकल्प दिलाया गया।
आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण: आदर्श स्टेडियम मंे आयुर्वेद विभाग, राजयोग पथ प्रदर्शनी के अलावा चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
समारोह स्थल पर दूध एवं पानी की व्यवस्था: आदर्श स्टेडियम मंे योग दिवस समारोह स्थल पर प्रतिभागियांे के लिए केयर्न इंडिया, आईएलएफ एवं धारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मंे प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 200 मिलीलीटर दूध एवं पानी की निःशुल्क व्यवस्था की गई। धारा संस्थान के महेश पनपालिया की अगुवाई मंे स्वयंसेवकांे ने प्रतिभागियांे को दूध वितरण एवं पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य को अंजाम दिया।़
विभिन्न संस्थाआंे ने निभाई भागीदारी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए पंतजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, एनसीसी, भारत विकास परिषद, धारा संस्थान समेत विभिन्न संस्थाआंे एवं सरकारी विभागांे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित योग दिवस समारोह
Next Article राजस्व विभाग के कार्मिकांे की मांगांे को लेकर राज्य सरकार गंभीरःचौधरी -राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने की राजस्व कार्मिकांे से काम पर लौटने की अपील

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?