बालोतरा। शहर में कुछ असामाजिक तत्वों शहर की लड़कियों को भगाकर ले जाने एवं उनके अश्लील विडियों बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में शहर के बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग शुक्रवार को स्थानिय डाक बंगले में इकट्ठे होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड कार्यालय में विभिन्न समाजों से जुटे सैकड़ों लोगों व विभिन्न समाजों ने अपना विरोध जताया ।
