By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

एयरफोर्स के स्काई डाइवर पैराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिए दिखाएंगे करतब -मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल,समुचित व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश

Thanaram Mali
Last updated: August 12, 2017 11:57 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
एयरफोर्स के स्काई डाइवर पैराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिए दिखाएंगे करतब
-मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल,समुचित व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
बाड़मेर,12 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में इस बार मुख्य समारोह के दौरान पहली मर्तबा परेड में बीएसएफ के कमांडो शामिल होंगे। एयरफोर्स के स्काई डाइवर पेराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिये कई करतब दिखाएंगे। साथ ही केमल टेटू शौ की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अन्तिम अभ्यास शनिवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने अन्तिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में सुरक्षा, सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बिजली की व्यवस्था के साथ माईक की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
 अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अमराराम चौधरी राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजस्व, उप निवेशन, सैनिक कल्याण, पुनर्वास जयपुर शहर पुनर्वास और पुनः बन्दोबस्त विभाग प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन करेंगे।  इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा एवं इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान की प्रस्तुति दी जायेगी। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया जाएगा।
 अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी कडी में बीएसएफ के सजे धजे ऊंटों द्वारा आकर्षक केमल टेटू शो की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके पश्चात् एयरफोर्स के स्काई डाइवर पैराटुपिंग एवं पैरासैलिंग के जरिये कई करतब दिखाएंगे। इसके बाद जिले की प्रसिद्ध गेर दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन भी मुख्य समारोह का आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर बीएसएफ एवं एयरफोर्स के बीस महिला अधिकारियों के कैमल सफारी दल को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन चेतना का सन्देश लेकर मुख्य अतिथि झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बाडमेर चेतन कुमार त्रिपाठी, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी. उज्जवल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. गोपालसिंह राठौड, व्याख्याता दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. बंशीधर तातेड, रामकुमार जोशी एवं व्याख्ताया मुकेश पचौरी ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बाबा रामदेव जी के दर्शनाथ पैदल संघ हुआ रवाना
Next Article कंपोजिशन स्कीम चयन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?