नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय India Integrated Transport & Logistics Summit 2017 के समापन सत्र को संबोधित किया। पश्चिमी भारत के बंदरगाहों को उत्तर के औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने के लिए कॉरीडोर के रूप में राजस्थान आदर्श स्थान है। Multi-model logistic park विकसित होने से रेल, सड़क, वायु, एवं जल परिवहन से जुड़ी Warehousing, Banking, Cargo-Container Terminals एवं व्यवसाय के सुगम संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
अलवर के भिवाड़ी, जयपुर के फुलेरा, अजमेर के ब्यावर और बेगुसराय, पाली के मारवाड़ जंक्षन और सिरोही के स्वरूपगंज में प्रस्तावित Multi-model logistics सुविधाओं के विकसित होने से राज्य के उद्योगों को गति मिलेगी। भारत सरकार के कॉनकोर द्वारा स्वरूपगंज के 400 एकड़ क्षेत्र में रेल ट्रांसशिपमेंट हब बनाया जा रहा है। यह दक्षिण-पश्चिम #राजस्थान में उपलब्ध कोयला व सीमेंट के कच्चे उत्पादों के लिए वरदान साबित होगा।

