बालोतर – प्रथम रेल्वे फाटक से खेतेश्वर सर्किल (सिवाना फांटा) तक गौरव पथ सडक़ का निर्माण धीमी गति से होने के कारण असाडा, टापरा, कालूड़ी, आसोतरा, किटनोद एवं आवासन मंडल, माजीवाला, मूठली, थापन, ब्रहमधाम आसोतरा, राणी भटियाणी मंदिर जसोल व जैन तीर्थ नाकोड़ा सहित अनेक गांवो से प्रतिदिन हजारों लोगो का आवागमन प्रभावित होता है।
गौरव पथ सडक़ का निमार्ण धीमी गति कछुआ चाल से चलने से आम राहगीर परेशान है।सडक़ का अत्यधिक खराब हो पर क्षतिग्रस्त सडक़ के कारण भारी मात्रा मे धूल उड़ती है जिससे सड़क पर आने जाना प्रभावित होता है वही दूसरी और सडक़ निर्माण को लेकर एक तरफ बाईपास करने से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
