By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

कमला देवी बुधिया स्कूल भवन का लोकार्पण राजस्थान की ग्रोथ स्टोरी में भामाशाहों का योगदान अतुलनीय -मुख्यमंत्री

Thanaram Mali
Last updated: July 11, 2017 5:10 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
जयपुर, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के विकास, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों द्वारा दिए जा रहे अतुलनीय योगदान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि भामाशाहों ने प्रदेश में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया है। श्रीमती राजे ने कहा कि राज्य सरकार भामाशाहों द्वारा सामाजिक हित में दिए जा रहे अमूल्य सहयोग की एक-एक पाई का सदुपयोग सुनिश्चित करेगी।
 

श्रीमती राजे सोमवार को जयपुर के हीरापुरा में राजकीय कमला देवी बुधिया उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस विद्यालय भवन का निर्माण 5 करोड़ बीस लाख रूपए की लागत से प्रवासी राजस्थानी और पैटन ग्रुप, कोलकाता के चैयरमेन श्री हरिप्रसाद बुधिया ने अपनी मां श्रीमती कमला देवी की स्मृति में कराया है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए चुरू जिले के मूल निवासी श्री बुधिया एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया। 

श्रीमती राजे ने कहा कि सरकार स्कूलों के विकास के लिए कारपोरेट सोशल रेस्पोन्सब्लिटी (सीएसआर) मद तथा व्यक्तिगत सहयोग से प्राप्त प्राप्त फंड का मुख्यमंत्री विद्या दान कोष और ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता से उपयोग सुनिश्चत करेगी। इन प्लेटफार्म का उपयोग स्कूलों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने तथा वहां आवश्यक संसाधन जुटाने में किया जाएगा। सरकार यह भी प्रयास कर रही है कि आयकर कानून के सेक्शन 12 (एए) तथा 80 (जी) के तहत इनमें अंशदान करने वाले दानदाताओं को छूट मिले। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दृढ़ इच्छाशक्ति से राजस्थान में शिक्षा के परिदृश्य को बदला है। आदर्श, मॉडल एवं उत्कृष्ट विद्यालयों, सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज, पेरेंट्स-टीचर मीट जैसे नवाचारों की सराहना देशभर में हो रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अब हमारे सरकारी स्कूल पहले से बेहतर हुए हैं। इस साल भामाशाहों से स्कूलों के विकास और उनमें आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए 62 करोड़ रूपए से अधिक का सहयोग मिल चुका है। 

इससे पहले उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में, विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र में समाज सेवा के पुनीत उद्देश्य से भामाशाहों द्वारा मुक्त हस्त से दान की अनूठी परम्परा रही है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश के विकास में और अधिक सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जिलास्तरीय महोत्सव का अधिक से अधिक पौधे लगाकर मरूधरा को हरा-भरा बनावें -राजस्व उप निवेशन राज्यमंत्री
Next Article राजस्थान बनेगा देश का अग्रणी शिक्षा राज्य – शिक्षा राज्य मंत्री

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?