बालोतरा- कपड़ा मजदूरों की और से जारी हड़ताल आज दसवें दिन भी जारी रही। मजदूर यूनियन के नेता थानसिंह डोली ने बताया की आज धरना स्थल पर धन्नासेठो और प्रशासन की बुधि शुदीकरण के लिए मजदूरों ने बुद्धि शुदीकरण यज्ञ किया गया।
जिसमे मजदूरों ने आहुति दी। उसके बाद मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल यूनियन अध्यक्ष थानसिंह डोली के नेतृत्व मे कडप पेंडिग् अध्यक्ष मोटाराम, टैक्सी लोडिंग यूनियन के उपाध्यक्ष गणपत जाणि, डाइंग यूनियन के मगाराम, सिलिकेट यूनियन के नर्सिंग राम, सुखाइ यूनियन के प्रेमसिंह, स्विस कोटन के भावरा राम , सहित कपड़ा मजदूर यूनियन और से उपखंड अधिकारी से मुलाकात की और उन्होंने रिको RM को मध्यस्था कर शाम 6 बजे तक मध्यस्था कर वार्ता के लिए समय दिया। लेकिन नतीजा चुन्य रही।