बालोतरा- भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोतरा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापत ने बताया कि महामंत्री का दायित्व पप्पूराम विश्नोई और कोषाध्यक्ष रेवतदान चारण व मंत्री पद पर मिश्राराम मेघवाल को बनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष बनने पर रेवत दान चारण को साफा एवं माला पहनाकर बधाई दी |
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बन्नाराम, सरपंच आवङदान, विजय नाई , आवङदान, राणपुरी गोस्वामी, भंवर सिंह जामड़ा, बिंजराज सिंह पवार, मूलाराम सुथार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही गोपेश्वर महादेव मठ राम तलाई राजेश्वर नगर थोब मैं भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोतरा के जिला महामंत्री बनने पर पप्पू राम विश्नोई के स्वागत कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री बना राम जानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा बलाऊ, सरपंच खीमाराम पटेल ,भंवर दान चारण, खीम सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल देवासी , चूतरा राम देवासी, सुजा राम पटेल, नेमाराम देवासी, पारस राम देवासी, दीपाराम देवासी, सवाई राम प्रजापत, मुकनाराम देवासी, ओमाराम देवासी, सुनील बिश्नोई भवानी सिंह थोब, धनाराम पूनिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।