कैरोसिन विक्रय केंद्र में आग लगने से करीब 15 लोगों की जलने से मौत हो गई है। वहीं, कुछ लोग अभी भी आग में फंसे हुए हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, छिंदवाडा जिला कलेक्टर मौके पर पहुँच गए हैं। मंत्री गौरी शंकर बिसेंन ने कहा है कि इस पूरे मामले की न्यायिक जाँच होगी।
