सरूपगंज। सरूपगंज के पास फूलाबाईखेड़ा का मामला ,खेत के झोपड़े में लगी आग आग जलने का कारण चूल्हे से बताया जा रहा हैं इस हादसे में बच्ची सहित तीन बच्चों की मौके पर हुई मौत खेत में चूल्हे के कारण अचानक आग लग गई, जिससे 6 वर्षीय कीका पुत्र जीवा, 2 वर्षीय चीकू पुत्र मोहनलाल व 3 वर्षीय राजू पुत्र जीवाराम की मौके पर मौत हो गयी । घटना की जानकारी मिलने पर पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, उपखण्ड अधिकारी पर्वतसिंह, तहसीलदार रोहित चौहान, माउंट डीएसपी सतनामसिंह, थाना प्रभारी भगवतसिंह सहित पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुचे।

