माँ नवदुर्गा महिला गरबा मंडल व माँ अम्बे युवा मित्र मंडल के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित गरबा महोत्सव का उदघाटन श्री श्याम सुन्दरजी महाराज के पावन सानिध्य में किया गया । सर्वप्रथम लाभार्थी परिवार व मण्डल सदस्यों द्वारा माँ अम्बे की पावन आरती की गयी फिर कार्तिक जी महाराज रामद्वारा के कर कमलो से गरबा पंडाल का फीता काटकर उदघाटन किया गया। नो दिनों तक चलने वाले इस गरबा महोत्सव में कई धर्मिक सास्कृतिक व झांकियो की प्रस्तुति दी जायेगी। इस अवसर पर मंडल सदस्य पुष्पा सोनी सुमन शर्मा शोभा सोनी महेश दवे देवीलाल भोबरिया दाऊलाल सोनी आनंद सोनी लक्ष्मण निंबार्क प्रवीण सोनी व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।