बालोतरा – भाजपा नेता व् श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया की राजस्थान सरकार के गृहमंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया 12 अगस्त को जयपुर से मालानी ट्रैन से रवाना होकर 13 अगस्त को प्रातः 7.30 पर बालोतरा पहुँचंगे। बांठिया ने बताया कि बालोतरा पहुंच कर नाकोड़ा के लिये रवाना होंगे। वहाँ देवदर्शन करने के बाद 2.30 बजे बालोतरा उपखण्ड कार्यालय में आयोजित होने वाली आपदा राहत की बैठक में करेंगे शिरकत । वहाँ से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बालोतरा पहुंचने पर बालोतरा रेलवे स्टेशन पर बालोतरा भा.ज.पा नगर अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवँ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा ।
