गोसेवार्थ मैराथन दौड़ में बच्चो, युवाओ एवं बुजुर्गों ने उत्साह, जोश व उमंग से भाग लेकर किए गो दर्शन
धोरीमन्ना। सामाजिक सरोकार एवं क्षेत्र में नवाचार के प्रतीक धोरीमन्ना टैगलाइन नेटवर्क द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर हरियाली अमावस्या को हाईस्कूल मैदान से गोसेवार्थ कामधेनु दर्शन मैराथन दौड़ का आयोजन बुधवार को हुआ। डिटीएन ग्रुप की मेजबानी में कामधेनु सेना एवं आलम गोशाला के संयुक्त तत्वावधान में गोसेवार्थ कामधेनु दर्शन मैराथन दौड़ को हाईस्कूल मैदान से भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णकुमार विश्नोई एवं कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सांखला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धोरीमन्ना में पहली बार आयोजित गोसेवार्थ दौड़ चार श्रेणियो में आयोजित हुई। इसमें 6 से 15 वर्ष के बालवर्ग, 16 से 45 वर्ष के वयस्क वर्ग एवं 45 वर्ष से ऊपर प्रौढ़वर्ग व महिला वर्ग सभी ने बढ़चढ़कर उत्साह, जोश एवं उमंग के साथ भाग लिया। गोसेवार्थ दौड़ हाईस्कूल से पांच किमी दूरी पर नेड़ीनाडी स्थित आलम गोशाला पहुंची। दौड़ के समय रास्ते में प्रशासन के सहयोग से यातायात, चिकित्सा एवं जल की माकूल व्यवस्था रही। नन्हे मुन्हें बालको से लेकर बुजर्गो ने भी उत्साह से भाग लेकर गोदर्शन का पुण्यलाभ प्राप्त किया। वहीं दौड़ में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर युवा वर्ग से अन्तराष्ट्रीय धावक दीपाराम चौधरी, मोहनलाल भादू कातरला, हाकमसिंह राजपुरोहित गिराब तथा बाल वर्ग से दुष्यंत, रामकिशोर एवं मुकेश वहीं महिला वर्ग से प्राची द्विवेदी, गायत्री एवं भगवती विश्नोई तथा प्रौढ वर्ग से भागीरथराम विश्नोई माणकी, नारायणराम गोदारा व गुमनाराम जाखड़ रहे सभी प्रतिभागियो को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह सहित टॉप 10 स्थान पर रहे प्रतिभागियों एवं इस आयोजन में सफल सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गोदर्शन दौड़ के तत्पश्चात आलम गोशाला परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णकुमार विश्नोई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है, जरूरत उनको तलाशने एवं तराशने की। उन्होंने धोरीमन्ना टैगलाइन ग्रुप व कामधेनु सेना को गोसेवार्थ के साथ छुपी हुई प्रतिभाओं को खोजने के प्रयास को सराहनीय कहा। तथा अपनी ओर से गोसेवा सहयोगार्थ एक लाख ग्यारह रुपए आलम गोशाला में देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रसिंह सांखला ने कहा खेल जीवन का ही अभिन्न अंग है गोसेवा, सरंक्षण एवं सवंर्धन के लिए गोसैनिक हरदम तत्पर रहते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंचायत समिति के प्रधान ताजाराम चौधरी ने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने दौड़ जीतने वाले धावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस दौड़ में पुरस्कार के साथ गोदर्शन एवं गोसेवा का पुण्यलाभ भी पुण्यलाभ मिला है। प्रधान चौधरी ने कहा पुराने समय में आखातीज के अवसर पर सतौलिया आदि खेल खेले जाते थे जो मौजूदा समय में लुप्त हो गए है। प्रधान ने भी गोसेवा सहयोग हेतू ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान भंवार सरपंच अनन्तराम खिलेरी ने कहा कि जिस घर में गाय रहती है, वह घर देवालय बन जाता है। क्योकि गाय के शरीर में सभी देवो का निवास होता है। विकास अधिकारी नरेन्द्र सोऊ ने कहा इस दौड़ के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने का अवसर मिला है। साथ ही सोऊ ने इस अवसर पर पंचायती राज द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयकिशन भादू ने हर घर में गाय पालने का संकल्प दिलवाया। आयोजन सचिव जगदीश ढाका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालो का आभार प्रकट किया। इस दौरान डिटीएन ग्रुप सयोंजक प्रकाशचंद बिश्नोई, कामधेनु सेना के तहसील अध्यक्ष श्रीराम ढाका, समाजसेवी बबलू तेतरवाल, ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ बिष्णुराम बिश्नोई, पुरखाराम मांजू, सहायक अभियंता भैराराम बिश्नोई, भाजपा प्रवक्ता केशाराम सुथार, ग्रामसेवक गोकलराम जांगिड़, भगवानाराम बोला, एमआईएस मैनेजर भागीरथ ढाका, आलम गोशाला संस्थान अध्यक्ष जुगराज सेठिया, व्यवस्थापक चतरसिंह चौहान, धनश्याम शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल सेठिया सहित कई गणमान्य नागरिक एवं गोभक्त उपस्थित थे। इस दौरान धोरीमन्ना क्षेत्र में कामधेनु सेना के नए सदस्यों के परिचय पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन रेसला जिलाध्यक्ष रूपसिंह जाखड़ ने किया।


