गौशाला मे 147 पशुओ के संधारण की स्वीकृति जारी
बाड़मेर, 14 जून। धोरीमन्ना कस्बे मे हरीओम गौ सेवा संस्थान की ओर से संचालित गौशाला मे 147 पशुओ के संधारण के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है।
बाड़मेर, 14 जून। धोरीमन्ना कस्बे मे हरीओम गौ सेवा संस्थान की ओर से संचालित गौशाला मे 147 पशुओ के संधारण के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस गौशाला मे 117 बड़े एवं 30 छोटे पशुओ के संधारण के लिए तीस दिन की अवधि तक राहत सहायता स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत बड़े पशु के लिए 70 एवं छोटे पशु के लिए 35 रूपए प्रति पशु प्रतिदिन की दर से राहत सहायता देय होगी।