कोटा में आगामी 24 से 26 मई तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के बारे में लहसुन मंडी कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को बारां जिले के लहसुन मंडी छीपाबड़ौद में ऑन ग्राउंड एक्टिवेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की विशेषाधिकारी आंचल गुप्ता व उनकी टीम ने कृषकों से संवाद कर ’ग्राम कोटा-2017’ में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।
ग्राम के लाइफ-साइज कट-आउट के सम्मुख फोटो खिंचवाकर आमंत्रण पत्र पाने के लिए लहसुन मंड़ी में बड़ी तादाद में कृषक उत्साहित होकर कतार में लगे और अपनी बारी की प्रतीक्षा की। इस अवसर पर महिला कृषकों में उमंग व उत्साह देखते ही बनता था बड़ी संख्या में महिला कृषकों ने कतारबद्ध होकर अपना रजिस्टे्रशन करवाया और फोटो खिंचवाने के दौरान ’चलो कोटा’, ’सभी चलो कोटा’ के नारों का उद्घोष भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री की विशेषाधिकारी आंचल गुप्ता, उपखंड अधिकारी हीरालाल वर्मा व जयपुर से आए दल ने किसानों का फोटो सेशन करने के साथ उन्नत कृषि, उत्पादकता, आधुनिक तकनीक से कृषि आदि के संबंध में संवाद किया और उन्हें ग्राम कोटा में आने का निमंत्रण दिया।

