गुरुवार को अभियान एक दर्जन के करीब उपभोक्ताओं के कनेक्शनो के खिलाफ कार्यवाही की गई। परिहार के मुताबित शहर में अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले जल कनेक्शनों के खिलाफ जलदाय विभाग सख्त नजर आ रहा है।जलदाय विभाग ने इनके खिलाफ अभियान चला कर लगातार कार्यवाही कर रहा है इसी अभियान के तहत अधिशांषी अभियंता और डब्ल्यू एस एस ओ इकाई के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियो ने बुधवार को शहर के कई सरदार पूरा, कुआ नम्बर 3, विधायक आवास की गली, वन विभाग के पास औऱ तनसिंह सर्किल के पास के इलाकों का औचक निरिक्षण किया और उपभोक्ताओं ने बिना टोटी के नल व् बकाया राशि वालो के पानी कनेक्शन पर कार्यवाही की। वही निरीक्षण के दौरान कई जगह लोगो ने मोटर लगा कर पानी लिफ्ट कर करने चलते कई लोगो की सप्लाई प्रभावित हो रही थी जिसके बाद उनकी मोटरो को हटाया गया।अधिशांषी अभियंता के साथ विभाग के शहर प्रभारी महेश शर्मा और जलदाय विभाग बाड़मेर के कई क्रमिक और डब्ल्यू एस एस ओ की आई ई सी इकाई के क्रमिक इस निरक्षण में मौजूद रहे। निरक्षण के दौरान जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में किसी प्रकार की शिकायतें थी उन्हें भी मौके पर निपटाया गया।
जलदाय विभाग ने बिना टोटी वाले कनेक्शन पर कार्यवाही की –
जलदाय विभाग ने बिना टोटी वाले कनेक्शन पर कार्यवाही की
-बुधवार को एक दर्जन कनेक्शनों पर कार्यवाही
बाड़मेर
जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते द्वारा अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले जल कनेक्शनों के खिलाफ कार्यवाही के दिशानिर्देशों पर जलदाय विभाग द्वारा शुरू किये गए अभियान के तहत बुधवार को शहर के आधादर्जन इलाकों में औचक निरक्षण किये गए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अधियन्ता नेमाराम परिहार ने बताया कि शहर के साथ साथ जिले भर में अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पानी की पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी व्यर्थ पानी बहाने वालो के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न मोहल्लो में औचक निरक्षण किये गए। कार्यवाही के लिए नगर खण्ड की तरफ से अलग अलग टीमो का गठन कर शहर के विभिन्न मौहल्लों औचक निरक्षण किया गया।

