जिला कलक्टर ने दिए गौरव पथ का कार्य रोकने के आदेश
बाड़मेर, 13 सितंबर। जिला मुख्यालय पर गौरव पथ के निर्माण मंे गुणवत्ता युक्त सामग्री इस्तेमाल नहीं किए जाने एवं डिवाइडर की वजह से यातायात प्रभावित होने संबंधित शिकायतांे के बाद जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने यह कार्य रोकने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गौरव पथ के निर्माण एवं बड़ी साइज का डिवाइडर बनाने संबंधित काफी शिकायतांे के बाद कार्य रोकने के आदेश दिए गए है। इधर, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने भी बुधवार शाम कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने एवं सड़क की चौड़ाई कम होने के बावजूद बड़ी साइज का डिवाइडर बनाए जाने के संबंध मंे जिला कलक्टर को अवगत कराया।

