जिला मुख्यालय पर स्थापित होगा मुख्यमंत्री हैल्पलाइन प्रकोष्ठ
बाड़मेर,19 जून। प्रदेश की मुख्य मंत्री को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए जिला मुख्यालय पर ‘‘मुख्यमंत्री हैल्पलाइन‘‘ प्रकोष्ठ प्रारंभ होगा।
बाड़मेर,19 जून। प्रदेश की मुख्य मंत्री को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए जिला मुख्यालय पर ‘‘मुख्यमंत्री हैल्पलाइन‘‘ प्रकोष्ठ प्रारंभ होगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए शीघ्र ही ‘‘ मुख्यमंत्री हैल्पलाईन ‘‘ प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए मुख्यमंत्री को प्राप्त होने वाली शिकायतों को तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को अग्रेषित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारी की ओर से नियमानुसार समय अवधि में उसका निस्तारण कर उसकी सूचना भिजवाई जाएगी।

