जिला स्तरीय सम्मेलन
बालोतरा- राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला स्तरीय सम्मेलन दिनांक 15 व 16 सितम्बर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर नगर बाड़मेर मे होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चैधरी, अध्यक्ष पूर्व सांसद हरीश चैधरी, विशेष अतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, माध्यमिक शिक्षा संगठन उपाध्यक्ष बनाराम चैधरी होगें। कार्यक्रम में बालोतरा ब्लाॅक से पाबुलाल भाटी के नेत्त्व में शिक्षकगण सम्मेलन में भाग लेगे । सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को भाग लेने का आहवान किया गया है।
