मन्दिर के पीछे मैदान में स्वयं सेवकों के बीच कब्बडी का मैच करवाया गया तथा सभी स्वयं सेवको ने कब्बडी के मेच में भाग लिया। श्रमदान के दूसरे सत्र में महाविद्यालय छै इकाई द्वारा गोद लिये गए जसोल सर्किल की साफ-सफाई करवाई गयी। युवा विकास प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के संयुक्त तत्वाधान मं भारतीय कर प्रणाली में सुधारात्मक कदम जी.एस.टी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र में उपकोष कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी भरत धारू को मुख्य वक्ता के रूप में तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. हरिकिशन जोशी व डॉ. अरूण कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों एवं स्वयं सेवको को सम्बोधित किया गया। ।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिलकुमार परिहार ने विद्यार्थियों एवं स्वयं सेवकों को आहवान किया कि वे देश के कानूनों को समझे एवं अपने जीवन में उनका पालन पूर्ण मनोयोग व सम्मान से करे। महाविद्यालय प्राचार्य व वाई.डी.सी. प्रभारी डॉ. प्रतिभा सिंघवी ने वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के व्याख्याता श्री फरसाराम सराणा द्वारा किया गया।
जी.एस.टी. पर व्याख्यान व छात्रों विशवकर्मा मन्दिर मे किया श्रमदान
जी.एस.टी. पर व्याख्यान व छात्रों विशवकर्मा मन्दिर मे किया श्रमदान
बालोतरा – एम.बी.आर. राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन राष्ट्रीय सेवा येजना के स्वंय सेवको ने जसोल स्थित विश्वकर्मा मन्दिर में श्रमदान किया तथा मन्दिर के चारों तरफ कन्टिली झाडियां को हटाया गया तथा मैदान की साफ-सफाई करवाई गई।
