डिजिटल साक्षरता केंद्र से किसान डिजिटल इंडिया से जुड़े : विधायक चौधरी
ग्राम पंचायत पनोरिया सेड़वा के निशुल्क प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य अतिथि बायतू विधायक व भाजपा किसान मोर्चा
प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश चौधरी ने सरस्वती पूजन कर व क्लिक कर किया। विधायक चौधरी ने कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकाँक्षी योजना से किसानो को डिजिटल इंडिया से जुड़ने का मौका मिल रहा व प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया बनाने का सपना साकार होते हुए दिख रहा है, ग्रामवासी ज्यादा से ज्यादा इस योजना से जुड़ कर लाभ ले.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चेनाराम चौधरी जिला प्रबंधक सीएससी ई गवर्नेस व प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान ने ग्रामीणों को सरकार के डिजिटल योजनाओ से रूबरू करवाते हुए कहा कि इन केंद्र के माध्यम से किसानो को डिजिटल योजना से जुड़ने का मौका मिल रहा है, साथ ही इस केंद्र पर स्कूली बालक बालिकाओ को भी जोड़ा जाये। क्योकि आज के नवयुवा ही डिजिटल इंडिया का भविष्य है. साथ ही किसानो को कैशलेस के फायदे व सावधानियों से रूबरू करवाया। जिसमे बैंकिंग सेवाएं इन केन्द्र पर डीजी पे के माध्यम से नागरीको को मनरेगा,पेंशन,सबसिडी के साथ आधार लिंक खाते में बैलेंस राशि जांचना ,निकासी व जमा की सुविधा निशुल्क शुरू कर दी गयी है.आमजन डिजिटल डॉक्टर सुविधा के लिए स्वास्थ्य ओर टेलीमेडिसिन की सेवा भी शुरू की है जिसमे मरीज सीएससी केंद्र से दिल्ली एम्स अस्पताल के डॉक्टरों से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से इलाज करवा सकेंगे।साथ ही कौशल विकास , पासपोर्ट सेवा , पैन कार्ड ,बीमा ,आयकर दाखिला ,रेल व बस टिकट बुकिंग सेवाये मिलेगी। किसानों को इस केंद्र के बीज,खाद व दवाईया मिलेगी, व डिजिटल डॉक्टर सेवा के माध्यम से दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से इलाज करवाने की सुविधा मिलना शुरू कर दी है. इस कार्यक्रम में चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादू , रामाराम सारण, प्रेमाराम भादू, रतनसिह बाखासर अतिथियों के साथ ग्रामवासी उपस्तिथि थे.
डिजिटल साक्षरता केंद्र संचालक सुरताराम पुनिया व महेंद्र पुनिया ने कार्यक्रम में आये सभी ग्राम वासियो व अतिथियों का आभार जताया.

