श्री सी आर चौधरी साहब व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विधायक कैलाश चौधरी के प्रयास लाए रंग बोर्ड ने पुराने निर्णय को बदला
राज्य सरकार द्वारा एनिम वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया को भेजी रिपोर्ट पर बोर्ड ने अपना पुराना निर्णय बदला
उच्च न्यायालय द्वारा तांगा दौड़ के आयोजन पर लगे प्रतिबंध पर अब विधिक सहमति का रास्ता हुआ प्रषस्त
नागौर 22 अगस्त । राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने नागौर जिला प्रशासन सहित पशुुपालन विभाग को यह स्पष्ट निर्देष दिये थे कि नागौर की ऐतिहासिक और आस्था का प्रतिक मानी जाने वाली तांगा दौड़ पुनः शुरू हो इसके लिए विधिक रास्ता निकाला जाये। ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नई ने जिन बिन्दुओं के आधार पर तांगा दौड़ में पषु क्रुरता मानी है। उसका पुनः निरिक्षण कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों व तांगा दौड़ से जुड़े आयोजकों से बैठक कर विधिक रास्ता निकाला जाये।
मुख्यमंत्री के निर्देषों की पालना में जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग ने केन्द्रीय उपभोकता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन सभी बिन्दुओं पर विचार किया गया जिन पर ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नई ने तांगा दौड़ में पशुु क्रुरता माना था। बैठक में जन प्रतिनिधियों एवं तांगा दौड़ आयोजक समिति नें शपथ पत्र प्रस्तुत कर यह लिखा था कि तांगा दौड़ में किसी तरह की पशु क्रुरता नहीं होती है। ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नई ने अपनी रिपोर्ट में जो कमियां बताई है उनको दूर कर दिया जाएगा। इन शपथ पत्रों व समिति के प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विधायक कैलाश चौधरी ने बैठक कर उन सभी बिन्दुओं के निराकरण के प्रस्ताव तैयार कर ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नई को भेजे थे। इन सभी प्रस्तावें पर गौर करते हुए ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड ने अपना पुराना निर्णय बदला और शपथ पत्रों में वर्णित तरीके से दौड़ कराने में अनापति जाहिर की।
राज्य सरकार के प्रस्तावों पर पशुपालन विभाग व केन्द्र सरकार ने सहमति प्रकट करते हुए ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नई को अपने पुराने निर्णय पर पुनः विचार करने का अनुरोध किया था। सभी बातों पर अपनी सहमती प्रकट करते हुए वेलफेेयर बोर्ड ने यह सहमति प्रकट की कि अब राज्य सरकार उच्च न्यायालय में तांगा दौड़ पर लगे प्रतिबन्ध को हटाने के लिए अपना विधिक पक्ष प्रस्तुत कर तांगा दौड़ पुनः शुरू करवाने की दिशा में कार्यवाही करे।
तांगा दौड़ पुनः शुरू हो इसके लिए नागौर सांसद व केन्द्रीय उपभोकता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सी.आर. चैधरी व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विधायक कैलाश चौधरी ने ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नइ तथा पषुपालन विभाग, भारत सरकार के स्तर पर विषेष प्रयास किये कि नागौर जिले की ऐतिहासिक तांगा दौड़ में किसी तरह की पशु क्रुरता नहीं होती है। तथा प्राप्त शपथ पत्रों के आधार पर ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नइ अपनी सहमति प्रदान करें। साथ ही सी.आर. चौधरी ने ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड आॅफ इंडिया, चैन्नई से सम्पर्क कर तांगा दौड़ से जुड़ी भावनाओं और धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह भी बताया कि यहां होने वाली तांगा दौड़ में किसी तरह की पषु क्रुरता नही होती है। उसी का यह सुखदः परिणाम आया कि ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड ने जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष पषु क्रुरता निवारण समिति के प्रस्तावों पर विचार कर अपने पुराने निर्णय को बदल दिया।