रानी। दादाई ग्राम में एक बेरे पर तारबंदी में उलझने से एक मादा पैंथर की मौत हो गई।
वन विभाग को ग्रामीणों ने सुबह सूचना दी की वजाराम पुत्र करमाराम चौधरी के बेरे पर तारबंदी की बाड़ में एक पैंथर फंसा हुआ हैं।जिसके बाद देसूरी स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर की टीम मौके पर पहुंची। जहां पैंथर मृतावस्था में मिला। दरअसल कई घण्टों तक तारबंदी से झुंझते हुए पैंथर ने तड़प तड़प कर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची टीम मृत पैंथर को लेकर देसूरी पहुंची। टीम में रेंजर,वनपाल मूलसिंह,सिन्दरली चौकी प्रभारी बिशनसिंह,सहायक वनपाल सोहनलाल,रतनसिंह सहित वन रक्षक मौके पर पहुंचे और मृत पैंथर को देसूरी स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर लेकर पहुंची। इस दौरान दादाई से समाजसेवी गजेन्द्रसिंह,उपसरपंच सतीश सोनी,भाजपा उपाध्यक्ष अमरपुरी गोस्वामी सहित कई ग्रामीण पहुंच गए।
इसी के साथ पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय वेटनरी मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। डॉ. परीक्षित राजपुरोहित,डॉ. नरेंद्र निमजे, डॉ.अशोक कुमार ने उसका पोस्टमार्टम किया। बाद में तहसीलदार प्रवीण रतनू और सीआई सुरेन्द्रसिंह भाटी की मौजूदगी में पैंथर का दाह संस्कार किया गया।

