जयपुर, 13 सितम्बर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के तत्वावधान में प्रथम तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव का शुभारम्भ 14 सितम्बर (गुुरूवार) को प्रातः 10ः30 बजे केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपाद नाईक द्वारा किया जायेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ होेंगे।
इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं, श्लोक गायन आदि आयोजित किये जायेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 15 सितम्बर को प्रातः 7ः30 से 10ः30 बजे तक एक हजार से अधिक चिकित्सक संयुक्त रूप से नस्य कर्म कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही समारोह स्थल पर इन्द्रधनुष, रंगोली, नटराज नृत्य, सप्तरंगी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सम्भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा । राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव का समापन 16 सितम्बर को होगा।

