जालौर के तेजाराम को मिला भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ
————————––———-
जालोर शहर के गोडीजी क्षेत्र में रहने वाले 53 वर्षीय तेजाराम पुत्र राजाराम सडक दुर्घटना में घायल हो गए। परिजनों ने तेजाराम को जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। तेजाराम का एक हाथ फ्रेक्चर हो गया था और सिर में भी गंभीर चोट आई थी। वार्ड में भर्ती किए जाने के बाद तेजाराम का भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क उपचार हुआ। तेजाराम को अस्पताल से छुटटी दे दी गई और अब वह स्वस्थ है। तेजाराम ने राज्य सरकार की इस योजना को गरीबों के लिए जीवनदायनी करार देते हुए कहा कि इससे गरीब लोगों को खासा लाभ मिल रहा है।
