पटना – थावे महोत्सव 2017 को तंबाकू मुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मंदिर एवं मेला परिसर में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ जैसे सिगरेट, बीड़ी, खैनी, गुटखा, पान मसाला आदि के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई भी पदाधिकारी, कर्मचारी, दुकानदार या आम नागरिक उक्त नियम का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका जाय।
मंदिर परिसर मेला क्षेत्र के संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि मंदिर एवं मेला परिसर में छापेमारी अभियान चला कर थावे महोत्सव को तंबाकू मुक्त करना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जिले का प्रसिद्ध थावे महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बार डीएम ने तो थावे महोत्सव को तंबाकू मुक्त करने की ठान ली है। इस दिशा में उन्होंने फरमान भी जारी कर दिया है कि महोत्सव में तंबाकू पदार्थों का सेवन करने वालों की खैर नहीं। उन्होंने पूरे मंदिर मेला परिक्षेत्र को तंबाकू मुक्त करने के लिए छापेमारी करने का आदेश पदाधिकारियों को दिया है।

