दिनेश सिंह कालूडी भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता मनोनीत
भाजपा युवा मोर्चा के नवीन पदाधिकारियों का किया स्वागत
बालोतरा– भारतीय जनता युवा मोर्चा बाड़मेर जिले के नवीन दायित्व घोषणा होने पर आज स्थानीय डाक बंगले में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया स्वागत विशन सिंह जागसा व दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में किया गया दिनेश सिंह कालूडी को बाड़मेर जिला प्रवक्ता मनोनीत करने पर भव्य फूल
मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया कालूडी पिछले लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं पूर्व में आप ग्रामीण महामंत्री जिला प्रवक्ता का दायित्व निर्वाह कर चुके हैं साथ ही रमेश प्रजापत को जिला कार्यकारिणी में लेने पर भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूडी को जिला सोशल मीडिया प्रमुख बनाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस दौरान जेएनयू छात्र नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित पारस भंडारी, महामंत्री अर्जुन सिंह कालूडी त्रिलोक माली चंपालाल गोयल श्रवण सिंह कालूडी हितेश पटेल,राजूसिंह मनणा शांतनु सिंह पदम सिंह कांतिलाल राजपुरोहित रमेश पुरी गोस्वामी,रोहित छाजेड़, मदन सिंह, पारस भाटी चौथाराम गोविंदसिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है

