जसोल – राणी रूपादे मंदिर पालिया के प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ दिन आज प्रातः यज्ञाचार्य पं. अभिषेक जोशी तथा पं. मनोहर लाल अवस्थी ने मुख्य यजमान रावल किशन सिंह जसोल और उनकी धर्मपत्नि के हाथों प्रातः द्वार गणपती स्थापना , मूर्ति की नगर यात्रा , स्थापन विधि कार्य सम्पन्न कराया जिसमे उपस्थित सभी लोगों ने भगवती का अभिषेक कराया । तदुपरान्त वेद मंत्रों द्वारा वास्तुपूजन , शिखर आदि का पूजन किया गया । इसके बाद विद्वान ब्राह्मणो द्वारा मिष्ठान फल तथा औषधिवास करवाकर दुर्गा सप्तशती की आहुतियां प्रदान की गई । आज यज्ञ मे 21 जोड़े विराजित हुए ।
आज प्रातः मूर्ति परिक्रमा मे कलश यात्रा मे महिलाओं व बच्चों की भारी रेलमपेल रही । बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद लिया ।
आज विशिष्ट मेहमानों मे गुड़ा राणा भवानी सिंह (पूर्व जिला प्रमुख), सिणधरी रावल विक्रम सिंह , ठा. हर्षवर्धन सिंह भांवरी , परेउ मठाधीश ओंकार भारती जी , भड़कोट महंत सेवानाथ जी पधारे । विभिन्न क्षेत्रों से गुमान सिंह सरपंच सांभरा, कान सिंह झंवर , पूर्व सरपंच टापरा सूराराम चौधरी , जसवंत सिंह कालेवा , मेघुदान झनकली , गोपाल सिंह जसोल , गुलाब सिंह दाखाँ , मोकसिंह सोढ़ा , रणजीत सिंह तिलवाड़ा , जगजीवन सिंह जसोल , विजय सिंह जालिफा , चन्द्र प्रकाश गुप्ता एडवोकेट , मालदेव सिंह जसोल , श्याम जी सुंदेशा , रूपजी माली , भगवत सिंह जसोल आदि उपस्थित रहे ।
समस्त मालापोता परिवार ने तनमनधन से आगुन्तुकों की सेवा की । रात्री मे भव्य जागरण होगा । कुं हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने बताया कि कल मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा तथा छतरियों का मोर्चा बालोतरा से पालिया तक मल्लीनाथ ट्रावेल्स की तरफ से बसों की व्यवस्था रहेगी ।
