नाकोड़ा तीर्थ पर प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ
बालोतरा – जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा तीर्थ पर 30 जनवरी से 8 फरवरी तक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रातः 5.30 बजे तीर्थ पर पूज्य आचार्य कुंदकुंद सूरिजी म.सा., आचार्य प्रद्युम्नविमलसूरिजी म.सा., आचार्य कीर्तिचन्दसूरिजी म.सा. एवं आचार्य कीर्तिदर्शनसूरिजी म.सा., आचार्य कवीन्द्रसूरिजी म.सा. आदि अनेक साधु-साध्वी वृंद की पावन निश्रा में विधि विधान सहित विविध क्रिय ाएें यथा स्नात्र पूजा, कुम्भ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारारोपण, ज लयात्रा विधान, माणक स्तम्भ आरोपण, तोरण (विधिविधान मण्डप), पंच कल्याणक पूजा सम्पूर्ण की। विधिकारक श्री तुषार भाई बैंगलोर पार्टी एवं तीर्थ ज्ञानशाला के प्राचार्य एवं छात्रों द्वारा सम्पूर्ण आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न करवाया गया।
इसके उपरान्त प्रातः भरत चक्रवर्ती भोजन मण्डप प्रातः कीर्तिरत्नसूरी विधि विधान मण्डप, महाविदेह नगरी पण्डाल उद्घाटन आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
विगत रात्रि को श्री नाकोड़ा दरबार मण्डल लालबाग मुम्बई एवं शाखा उज्जैन द्वारा भक्ति संध्या का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नरेन्द्रवाणी गोता संगीतकार द्वारा समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लालबाग दरबार मण्डल द्वारा श्री नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष महोदय को मरूधर शिरोमणी शासन रत्न विभूषित किया गया एवं ट्रस्ट मण्डल के समस्त सदस्यों का बहुमान किया गया।
श्री नाकोड़ा तीर्थ में आगामी 7 फरवरी 2018 को आयोजित होने वाले अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में नाकोड़ा तीर्थ में एकसाथ 27 आचार्य भगवन्तों के साथ साधु-साध्वी भगवन्तोंं का मंगल प्रवेश प्रातः 8.30 बजे से नाकोड़ा तीर्थ की ज्ञानशाला से भव्य प्रवेश प्रारम्भ होगा। इस प्रतिष्ठा में पावन निश्रा प्रदान करने जैन समाज के सबसे बुजुर्ग 94 वर्षीय आचार्य श्री मनोहर कीर्तिश्वरसागरसूरीजी म.सा., आचार्य श्री मनोहर कीर्तिचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं पालीताणा तीर्थोद्धारक आचार्य श्री देव अभयसूरिजी म.सा., परम पूज्य आचार्य श्री प्रद्युम्नविमलसूरीश्वरजी, खरतरगच्छ आचार्य श्री जिन पीयुषसागरसूरीश्वरजी, अचलगच्छ आचार्य श्री कविन्द्रसागर सूरीश्वरजी म.सा., त्रिस्तुति आचार्य श्री नरेन्द्रसूरीजी म.सा. के साथ विभिन्न जैन समाज के समुदायों के 20 आचार्यों के साथ 250 साधु-साध्वी भगवन्तों का गाजे-बाजे के साथ मंगल प्रवेश होगा। तीर्थ ट्रस्ट मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने धर्मावलम्बियों से इस ऐतिहासिक प्रवेश पर तीर्थ में पधारने का निवेदन किया। तीर्थ में प्रवेश करने पर ट्रस्ट मण्डल द्वारा गुरू भगवन्तों का सामेला किया जायेगा।
रात्रि में महाविदेह नगरी पण्डाल में इन्दौर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा चन्दनबाला पर लाईण्ट एण्ड साऊण्ड के सुन्दर संयोजन के साथ नृत्य वाटिका की प्रस्तुति प्रदान की गई।
प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस दिनांक 31 जनवरी 2018 को वेदिका पूजन, वेदिका में प्रभुजी की स्थापना, नवग्रह, दस दिक्पाल, अष्टमंगल, लघु नन्दार्वत पूजन, सोलह विद्या देवी पूजन, भैरव पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, नवपदजी की पूजा विविध कार्यक्रम सम्पन्न किये जावेंगे। रात्रि में इन्दौर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भगवान महावीर स्वामी पर सुन्दर लाईट एण्ड साऊण्ड सिस्टम के साथ आयोजन किया जायेगा।
