निजी स्कूल संचालक सौपेंगे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
बालोतरा- स्कूल शिक्षा परिवार से जुडे निजी विद्यालय संचालक उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को ज्ञापन सौपेगे। स्कूल शिक्षा परिवार ग्रामीण जिलाध्यक्ष हनुमानराम चैधरी ने बताया कि राज्य रकार द्वारा निजी विद्यालयों के साथ
अपनाई जा रही भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौपा जाएगा। जिला प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह 11 बजे निजी विद्यालय संचालक डाक बंगले पर इक्कठा होगें।

