By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

पर्यटन, देवस्थान विभागों की समीक्षा बैठक पर्यटन महत्व के किलों, महलों तथा हवेलियों के लिए विशेष प्रयास होंगे – मुख्यमंत्री

Thanaram Mali
Last updated: August 12, 2017 9:57 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
जयपुर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि जर्जर ढांचों में बदलते जा रहे और जीर्ण-शीर्ण हो रहे पर्यटन महत्व के छोटे-छोटे किलों, महलों तथा हवेलियों को बचाने तथा पर्यटन की सम्भावनाओं को बढ़ाने के लिए एक विशेष नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन महत्व की मिटती धरोहर को बचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बना कर इसे बचाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने प्रसिद्ध मंदिरों वाले शहरों और छोटे कस्बों में रख-रखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए विशेष समितियां बनाने का सुझाव दिया।


श्रीमती राजे शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर पर्यटन, देवस्थान विभागों और धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों तथा प्रदेश में पर्यटन विकास की अन्य योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलक्टरों के माध्यम से हर जिले की ऎसी प्रॉपर्टीज की फोटोग्राफ और जानकारी सहित सूची तैयार की जाए जो पर्यटन महत्व की हैं, परन्तु नष्ट होने के कगार पर हैं। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ऑनलाइन बिडिंग के माध्यम से ऎसी प्रॉपर्टीज को नष्ट होने से बचाने के लिए निवेशकों को आगे आने का मौका दे सकेगा।

बैठक में बताया गया कि राजकीय संग्रहालयों के संरक्षण के पहले चरण के सभी 10 संग्रहालयों के कार्य मई 2018 तक पूरे कर दिए जाएंगे। 
सीकर तथा पाली के संग्रहालयों को संरक्षण कार्यों के बाद पुनः शुरू किया जा चुका है तथा सात अन्य संग्रहालयों को भी शुरू करने का काम दिसम्बर 2017 तक पूरा हो सकेगा। वहीं दूसरे चरण के आठ संग्रहालयों के संरक्षण कार्य भी सितम्बर 2018 तक पूरे हो सकेंगे।

पिछले दिनों नाहरगढ़ बायलॉजिकल पार्क में तीन शावकों के जन्म के बाद वहां फरवरी 2018 तक लॉयन सफारी शुरू करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही, झालाना क्षेत्र में लेपर्ड प्रोजेक्ट के तहत तेंदुओं के लिए हैबिटाट विकसित करने और लेपर्ड सफारी के लिए विकास कार्य 2017 के अंत तक पूरे होने पर भी चर्चा हुई।

श्रीमती राजे ने मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के तहत जोधपुर क्षेत्र से 130 तथा कोटा कैंटोन्मेंट से लगभग 50 चीतल एवं हरिण मुकुंदरा हिल्स क्षेत्र में छोड़े जा चुके हैंं। बैठक में बताया गया कि अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क कोटा का मास्टर लेआउट प्लान सेंट्रल जू अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत करने के बाद तारबंदी और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए लगभग 10 हजार पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। 
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी कैमल सफारी -बीएसएफ और वायु सेना के अधिकारियों एवं जवानांे का दल बाड़मेर से वाघा के लिए रवाना होगा
Next Article स्वाधीनता दिवस,2017- प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक व सोलह पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगें पुलिस पदक से सम्मानित

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?