स्वर्गीय भैरों सिंह जी शेखावत की जयन्ती के अवसर पर उनको शत शत नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता और श्री चम्पालाल लाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया की श्री चम्पालाल बांठिया से श्री भैंरो सिंह जी की गहरी दोस्ती थी। व दोनों प्रत्येक जनहीत के कार्यो का गहन चिन्तन करते थे। श्री भैरों सिंह जी प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान रखते थे व सुख दुख में कार्यकर्ता के साथ रहते थे।
बांठिया ने बताया कि उन्हें भी श्री भैंरो सिंह जी की आशिर्वाद व उनसे प्रेरणा मिलती रहती थी।
बांठिया ने बताया कि श्री शेखावत भाजपा व जनसंघ के संस्थापक थे।उन्होंने संघटन को मजबूत करने के साथ साथ राजनीति में सिद्धदाँतो को अहम मानते हुए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में अभूतपूर्व योगदान दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गोशाला में गायो को गुड़ व चारा खिलाया व गरीब मरीजो को आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता चाँदमल चंडक, मंडल सदस्य अनिल जैन, युवा मोर्चा पदादिकारी रुपाराम प्रजापत, सरपंच रईस दान चारण,खेत सिंह दुधवा,राम लाल विशनोई, रूपाराम सुथार, प्रकाश जीनगर, रामलाल मेघवाल,भिकदान चारण,गंगाराम पुनिया, अमर सिंह,चंद्रप्रकाश भूतड़ा,पुष्पराज जैन आदि भारतीय जनता पार्टी व श्री चम्पालाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे।