चुरू की रेहाना रियाज को महिला कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने रेहाना के नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि रेहाना फिलहाल प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव भी है और पिछले 30 साल से पार्टी के विभिन्न पदों पर काम करते हुए कांग्रेस से जुड़ी हुई है। वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक शंकुतला रावत को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव बनाया गया है।प्रदेश महिला कांग्रेस को आखिरकार नई मुखिया मिल गई है