जयपुर – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के कन्या छात्रावास एवं टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्युबेशन सेन्टर का उद््घाटन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी, श्री फूलसिंहजी मीणा, विधायक, उदयपुर एवं विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर उमाशंकर शर्मा की उपस्थिति में किया गया ।
श्रीमती माहेश्वरी शनिवार को उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करते हुए प्रदेश में पहला टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्युबशन सेन्टर सीटीएई उदयपुर में प्रारम्भ हुआ है। उन्होनें विश्वास जताया कि यह कौशल विकास एवं स्टार्ट-अप प्रोग्राम स्वरोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा उन्होनें कहा कि कन्या छात्रावास सुविधाओं के विकास से तकनीकी शिक्षा में कन्याओं को आगे आने का मौका मिलेगा। ‘‘गेट‘‘ पास सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थीयों के इन्नोवेटिव आईडियाज के आधार पर देश विश्व का इन्नोवेटिव केन्द्र बन सके ओर गुरू का स्थान पुनः प्राप्त कर सके। उन्होनें सीटीएई की सफलता को देखते हुए आगामी राजस्थान तकनीकी शिक्षा बोर्ड की बैठक सीटीएई में आयोजित करने की घोषणा की ।

