गंगावास,जास्ती, कोरणा, परालिया, शिवनगरी आदि गांवों का दौरा किया। कोरणा में आमसभा को सम्बोधित करते हुए बांठिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुआयामी रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम में सभी लोग आकर प्रधानमंत्री का अभिवादन व स्वागत करे।
रिफाइनरी लगने से क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जिसका शिलान्यास करते हैं उसका ठीक समय पर उद्धघाटन करते है।
मेघवाल ने कहा की ठीक चार साल बाद रिफाइनरी का उद्धघाटन करने आपके बीच आएंगे।कार्यक्रम में अनिल जैन व नरेश टेलर का भी स्वगात किया गया।
इस अवसर पर कोराणा सरपंच ठाकुर गुमान सिंह, ओम जैन, चैनाराम जीनगर, बैनाराम, मिश्रराराम, धनाराम पालीवाल, मनहोर लाल दवे, मोहन सोनी, शंकरराम, घेवरराम मेघवाल, कन्हिया लाल पालीवाल, सोहन सिंह, ओम सिंह सोढा, हमीरसिंह खेड़ा, सुगनाराम सुथार, हड़मान सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेघवाल व बांठिया के इस दौरे में मण्डल सदस्य अनिल जैन, नरेश टेलर, चैनाराम जीनगर, पार्षद पुष्पराज चोपड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रभारी कृष्ण बोराण्य, शिक्षक संघ भाजपा के जिला प्रभारी मोहनलाल जोशी, पीलीबंगा के मण्डल अध्यक्ष हंसराज संत मनोहर लाल, हिम्मा राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
