बाड़मेर- बालोतरा औधोगिक क्षेत्र के एक फैक्ट्री में टांका निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ हैं जिसमें टांके के निर्माण में जूटे लगभग आधा दर्जन लोग दब गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में एक फैक्ट्री में टांका निर्माण का कार्य चल रहा था और टांके की खुदाई हो रही थी। जिसमें लगभग आधा दर्जन श्रमिक कार्य कर रहे थे, उसी दौरान दीवार ढह गई और मजदूर टांके के लिए बनाए जा रहे गढ़ढ़े मे दब गए। जिसमे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
धनराज पुत्र सुरजाराम जाति सांसी बालोतरा , शंकर पुत्र पदमाराम जाति सांसी बालोतरा , भाकर पुत्र जोगाराम जाति मेघवाल की दबने से मौत हुई है वही
घायल धनराज, फिरोज खा, बालाराम का बालोतरा के अस्पताल में इलाज जारी हैं
पुलिस, प्रशासन सहित मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है।
