बालोतरा शहर के ताबूतों के चोक में गणेश प्रतिमा स्थापना की जगह को लेकर दो समुदायो में विवाद हो गया है। जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी सहित बालोतरा थाने का जाब्ता व् आस पास के थानो के जाब्तो के थानो की पुलिस को मोके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार गणेश प्रतिमा जिस जगह स्थापित की जानी थी उस जगह पर एक समुदाय ने मूर्ति की स्थापना होने से रोक दिया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए ।
विधायक कैलाश चोधरी की मध्यस्थता में उपखंड कार्यालय में दोनों पक्षों से एएसपी रामेश्वर लाल मेघवाल, डीवाईएसपी राजेश माथुर उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी सी आई भंवरलाल सीरवी ने मामला शांत करवाया है।
दोपहर दो बजे से लेकर शाम करीब साढ़े छ बजे तक हंगामा होता रहा। बाद में समझाइस होने पर पूर्व में निर्धारित स्थान पर ही गाजे बाजे के साथ गणपति स्थापना हुई।
इस दौरान उपखंड कार्यालय में समझाइस करने के लिए दो घंटे बैठक चली। बैठक में उपस्तिथ हिन्दू व् मुस्लिम समुदाय के मौजिज लोगो व् कार्यकर्ताओ समझाइस की। बैठक में उत्तम सिंह राजपुरोहित, गणपत बांठिया, विमल तातेड, भवानी सिंह राजपुरोहित, गुलाम रसूल टाक, बरकत खान, हाजी जमाल तेली, अनवर शा, अल्ताफ मोह्हमद, मेहबूब सिंधी, गनी मोहम्मद सुमरो, राम जीवन विश्नोई, भरत मोदी, पार्षद पुष्प राज चोपड़ा आदि ने आपस में समझाइस कर मामला शांत करवाया। बाद में ताबूतों के चोक में ही गणपति प्रतिमा की स्थापना पर सहमति बनी।