बीजेपी नेता की दुर्घटना में मौत, भीनमाल में मातम
भीनमाल। शनिवार रात्रि को बागोड़ा के पास हुई एक दुर्घटना में बीजेपी के युवा नेता की मौत हो गई। इस घटना से भीनमाल कसबे में मातम का माहौल है। भीनमाल सहित ज़िले भर के माली समाज के लोग मृतक के घर अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजयुमो जिला मंत्री सोमतमल माली की सड़क दुर्घटना में कल रात्रि को मौत हो गयी है। बागोड़ा से जीप में भीनमाल आ रहे थे,कल रात्रि करीब 8 बजे की घटना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज दान चारण के अनुसार जीप व ट्रक की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल माली को भीनमाल के निजी अस्पताल व राजकीय अस्पताल लाया गया था। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर विधायक पूराराम चोधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज दान चारण, नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजणी सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। ज्ञात रहे की सोमतमल की पत्नी सुनीता देवी भाजपा से पार्षद है।