बीकानेर से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर एरिया में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक संदिग्ध को दबोच लिया।
एेसे में ग्रामीणों से संदिग्ध के बॉर्डर एरिया में घूम रहे होने की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस गांव गुलुवाला पहुंची। ग्रामीणों की मदद से संदिग्ध की आस-पास के ग्रामीण एरिया में तलाशी शुरू की। इसी दौरान यह संदिग्ध पकड़ में आ गया।हालांकि कुछ दिन पहले एक संदिग्ध के बॉर्डर पार कर पाकिस्तान भाग जाने के बाद से पुलिस और बीएसएफ अलर्ट थी।
पुलिस उप अधीक्षक ईस्माइल खान व खाजूवाला थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने संदिग्ध से पूछताछ की।
संदिग्ध की पहचान शफी मोहम्मद पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी रामसर, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है।
