By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 23 Jun 2025
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
पौधा रोपण

ब्रह्माकुमारी आश्रम की पहल, शहर में बांटेगे 11 हजार पौधे

Thanaram Mali
Last updated: March 8, 2025 11:37 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE

जीवन की जरूरत है पौधारोपण : एसपी भार्गव
ब्रह्माकुमारी आश्रम की पहल, शहर में बांटेगे 11 हजार पौधे
एसपी भार्गव ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
बाड़मेर- पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बाड़मेर के प्रांगण में पौधारोपण अभियान का आगाज सोमवार की रोज जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बाड़मेर की प्रमुख बहिन बबीता, टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल, लाइन्स कल्ब मालाणी के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. लखारा, महामत्री अबरार मौहम्मद, टीम बाड़मेर के सलाहकार अक्षयदान बाहरठ, जटिया समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष भंवरलाल खोरवाल द्वारा पौधे वितरण कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसपी दीपक भार्गव ने कहा कि पौधे जीवन की जरूरत है।



पर्यावरण संरक्षण और अपने स्वयं के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। बाड़मेर में पर्यावरण को लेकर लोग काफी जागरूक है। हमें हर रोज पौधारोपण करना चाहिए, इसे अभियान नहीं जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्हांने कहा कि बाड़मेर की वीर भूमि को मैं नमन करता हूं। इस मिट्टी के कण कण में देश भक्ति का जज्बा है। ये भूमि वीर सपूतों की है, जो देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देते है। ऐसे ही वीर सपूत सांवलाराम विश्नोई की शाहदत को मैं नमन करते हुए ये आज का कार्यक्रम उन्हे समर्पित करता हूं। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बाड़मेर की प्रमुख बहिन बबीता ने कहा कि आश्रम द्वारा शहर में करीब 11 हजार पौधारोपण के साथ वितरण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय ऑक्सीजन के लिए सबसे ज्यादा पेड़ पौधों की आवश्यकता पड़ी, ऐसे में अब हमें इस बात को समझना होगा और हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। इस दौरान टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने कहा कि टीम बाड़मेर और ब्रह्माकुमारी आश्रम के साझा प्रयास से करीब 21 हजार पौधे वितरध के साथ लगाए जाएगे। इस दौरान महामत्री अबरारा मोहम्मद ने कहा कि पौधारोपण के साथ उन पौधों के संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सुशिला बहिन ने किया। धन्यवाद डॉ. राधा रामावत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पोकराराम सोनी, अजय नाथ गोस्वामी, सुरेश माली, जगदीश सोनी, पार्वती बहिन, मालाराम, छगनलाल प्रजापत, मनीषा बहिन, पलक जयसवाल, सिमरन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article प्रभावित इलाकों में पशुओं के उपचार में जुटे हुए है चिकित्सा दल- गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन
Next Article रक्षाबंधन का पर्व प्राणी मात्र की रक्षा और सदभावना का प्रतीक:- डॉ जी आर भील
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?