पचपदरा – वृंदावन धाम भगवती आश्रम में श्री राधा रशिक बिहारी मंदिर में फाग उत्सव के कार्यक्रम को लेकर ज़ोर-शोर से तैयारियाँ चल रही है। आश्रम प्रवक्ता जय प्रकाश कोठारी ने बताया कि यह महोत्सव दिनांक 25 फरवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे से शुरू होकर सांय आरती तक चलेगा।
श्री राधा रानी एवं कृष्ण भक्तों के साथ होली खेल रहे हैं। इसी भाव को लेकर जोधपुर के प्रसिद्ध श्याम भजन मंडली, रामदेव गोड़, जसराज शर्मा जैसे कलाकारों द्वारा होली के भजनों की प्रस्तुति देंगे। पर्यावरण एवं प्रदुषण को मध्य नज़र रखते हुए होली में गुलाल और कलर का उपयोग नहीं किया जाएगा। भक्तलोग केवल पुष्पों से होली खेलेंगे। आश्रम परिसर को फूलों द्वारा श्रृंगारित किया जाएगा। एवं भगवान के श्री विग्रह को भी पुष्पों से सुशोभित किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने हेतु बड़ी संख्या में जोधपुर, सिवाना, बालोतरा, जसोल आदि निकटवर्ती क्षेत्रों से श्रद्धालु भाग लेने आएंगे। सभी के लिए दिन में चाय-नाश्ता एवं दोपहर के बाद भोजन की व्यवस्था रखी गयी है। इस आयोजन में जीतू सोलंकी, सूर्यप्रकाश सोनी, दिनेश कल्ला, ओम जी, चेतन गेहलोत, खेता जी माली, उदयजी टेलर अपना सहयोग दे रहे हैं।