धोरीमन्ना गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वागत किया कटारिया बाड़मेर से भीनमाल जाने के लिए कस्बे से गुजरने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर जिला उपाध्यक्ष जयकिशन भादू की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पट्टू ओढ़कर स्वागत किया। इस दौरान गृहमंत्री ने गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रमुखता से करे इस दौरान बाड़मेर के महिला थाने के थानाधिकारी द्वारा महिला परिवादी के साथ अश्लील वीडियो वायरल पर पूछे सवाल के जवाब में पत्रकारों को कहा कि शिकायत आने पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष हरिराम मेघवाल, महामंत्री बबलू तेतरवाल, प्रवक्ता केशाराम सुथार, राणाराम ढाका, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल सेठिया, खेमसिंह खीचड़, राजूराम खिलेरी, मोहनलाल तेतरवाल, विरमाराम खिलेरी, ओमप्रकाश गोसाई, ललित संखलेचा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

