बैठक में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में किये गये सुधारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिये स्कूलों का एकीकरण किया गया है। साथ ही पांच हजार माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े हुए 134 ब्लॉकों में अंग्रेजी माध्यम के स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल खोले गये हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आदर्श स्कूल की स्थापना की जा रही है। इसके प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी वितरण के साथ ही सैटेलाइट क्लासेज, वर्चुअल क्लासेज, डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम, शाला दर्पण और राज ई-ज्ञान पोर्टल जैसे नवाचार किये गये हैं, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों में करीब 10 लाख नामांकन बढ़े हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कई योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। राज्य की सभी 295 पंचायत समितियों में ग्राम पंचायत स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। अब तक करीब 41 लाख लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। आगामी माह से विशेष योग्यजन को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाया जायेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत 15000 वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं 5000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
प्रदेश में डिजिटल कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है। इसमें #BhamashahYojana के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अभी तक 139 लाख परिवारों को इस योजना में पंजीकृत किया जा चुका है। भामाशाह प्लेटफॉर्म से राज्य में करीब 40 हजार ई-मित्र सेवा केन्द्रों द्वारा आम जन को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में 7 डिजि-धन मेलों का आयोजन किया गया है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भीम इंटीग्रेशन का कार्य किया जा रहा है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
#DigitalRajasthan #DigitalIndia