देश की आजादी में केवल कांग्रेस का योगदान है इसमें न तो बीजेपी का है और न ही किसी अन्य दल का है। बीजेपी पार्टी का जन्म 1980 में हुआ था। जनता ने बीजेपी को देश की सत्ता सौंप दी यह अलग बात है। बीजेपी ने जो शासन किया है वो लोगों ने देख लिया। क्यों कि बीजेपी ने चुनावों में वादे किया था कि काला धन विदेश से ले आएंगे, बेरोजगार को रोजगार सहित अनेकों वादे किए लेकिन सब वादे खोखले है। अब जनता समझ चुकी है कि बीजेपी के पास लोगों को बांटने के अलावा इनके पास कुछ नहीं है। हिंदू मुसलमान, ईसाई, सिख सहित अलग-अगल धर्म के लोग रहते है लेकिन सभी धर्म सहीं है। एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ लड़ाकर शासन में आना चाहते है। लेकिन इस बार इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जिले में सातों विधानसभा में 15 अगस्त तक गौरव पैदल यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहादत दी थी। अब देश में धर्म व जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है।
भारत जोड़ों अभियान कांग्रेस की गौरव पद यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
भारत जोड़ों अभियान कांग्रेस की गौरव पद यात्रा
बालोतरा- कांग्रेस देश भर में भारत जोड़ों अभियान के तहत गौरव पैदल यात्रा निकाल रही है। हर जिले में 75 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन करती नजर आ रही है। शुक्रवार को बालोतरा से गौरव यात्रा का आगाज किया गया था। इस दौरान
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा लिए सड़कों पर पैदल रवाना हुए। देश के वीर जवानों और बलिदान के नारे लगाते हुए नजर आए। बालोतरा डाक बंगले से पचपदरा राम मंदिर तक 12 किलोमीटर तक पैदल गौरवा यात्रा निकाली गई। दरअसल बता के की कांग्रेस पार्टी आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर गौरव पद यात्रा निकाल रही हैं। बाड़मेर जिले में लगातार पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को पचपदरा विधानसभा में गौरव पद यात्रा निकली गई। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी दिलाने के लिए जो बलिदान, त्याग व तपस्या की है उसको लोगों तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।