वस्त्र व्यापार संघ के माली अध्यक्ष निर्वाचित
बालोतरा – वस्त्र व्यपार संघ बालोतरा के चुनाव गायत्री मंदिर में चुनाव प्रभारी जैतमाल सिंह खारवाल व् जगदीश निम्बार्क के द्वारा सम्पन्न करवाये गए ।
बालोतरा – वस्त्र व्यपार संघ बालोतरा के चुनाव गायत्री मंदिर में चुनाव प्रभारी जैतमाल सिंह खारवाल व् जगदीश निम्बार्क के द्वारा सम्पन्न करवाये गए ।
चुनाव प्रभारी खारवाल ने बताया कि मतदान के दौरान 165 मतदाताओं ने मतदान मे भाग लिया जिसमेंं शिवलाल माली को 106 व् देवीलाल प्रजापत को 59 वोट मिले। शिवलाल माली को 47 मतों से विजय घोात किया गया। माली के विजय होने पर बालोतरा वस्त्र मार्केट में व्यवसायियों ने विजयी जुलुस निकाल कर बधाई दी। वही नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवलाल माली ने धन्यवाद ज्ञापित किया और अपनी जीत को सभी व्यवसायियों की जीत बताया एवं सदैव व्यपार संघठन के कार्यों एवं सेवा का भरोसा दिया ।