राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्रीराम वेदिरे ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के दूसरे चरण में शामिल गांवों को फव्वारा एवं बूँद-बूँद सिंचाई से जोडने के निर्देश दिये।
श्री वेदिरे मंगलवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की निर्देशन समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने मानसून के दौरान 60 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए तत्परता से वृक्षारोपण करने तथा लगाये गये पौधों की देख-रेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियान के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन श्री एन.सी.गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज श्री सुदर्शन सेठी, प्रमुख शासन स्वायत्त शासन श्री मंजीत सिंह, प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन श्री शिखर अग्रवाल, शासन सचिव पंचायतीराज श्री नवीन महाजन, शासन सचिव ग्रामीण विकास श्री रोहित कुमार, आयुक्त वाटरशेड श्री अनुराग भारद्वाज सहित सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
