सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ0 अरूण चतुर्वेदी ने शनिवार को धौलपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण समारोह में बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गर्भ में बचाने से लेकर पैदा होने , पढ़ाई, स्वास्थ्य, नौकरी , शादी तथा अन्य सब अवसरों पर राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने 5 लाख रूपये तक की वार्षिक आय वाले अभिभावकों की अध्ययनरत बेटियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।
उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुये उन के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य सरकार छात्राओं की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न योजना संचालित कर रही हैं। जिसमें साईकिल, लैपटॉप तथा स्कूटी वितरण प्रमुख है। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं को शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया ।
मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण समारोह में बेटियों का हौसला बढ़ाया
जयपुर – बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान को सफल बनाने में सबसे बडा योगदान अभिभावकों का है। आज बेटियॉं किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। राज्य की मुखिया माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य की बेटियों ने नई उॅंचाइयॉं छुई हैं।

