बालोतरा- अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के निर्देशन में 17 वा राष्ट्रीय कन्या अधिवेशन EVOLVE सत्र 2019-2021 की उपलब्धियां।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और कन्या मंडल के निर्देशन में 17 वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में कन्या मंडल बालोतरा ने 5 अवार्ड प्राप्त किए। पूर्व कन्या मंडल संयोजिका विधि भंसाली ने बताया कि अधिवेशन में बालोतरा से दो कन्याओं ने भाग लिया। सुबह वार्म अप योगा और दूसरे दिन डायनामिक योगा था। जिसमें हमने उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।अधिवेशन में हमें गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण भाव रखने की प्रेरणा दी। अधिवेशन में हमें कई मोटिवेटरस अपने लक्ष्य के प्रति कैसे आगे बढ़े इसकी हमें प्रेरणा दी।
1. तत्वज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन मे तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 2. महाप्रज्ञ स्केच कांपिटीशन मैं सेजल श्रीश्रीमाल का द्वितीय स्थान प्राप्त हुआl
3.pinnacle performance award for best Kanyamandal (shahar) मैं प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
4. इवॉल्व रिवॉल्व मॉडल कंपटीशन मैं सिवांशी मालाणी कन्या मंडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिसमें कन्या मंडल द्वारा सिवांची मालानी एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा अपनी प्रस्तुति की।जिसमें धार्मिक कोच, सामाजिक कोच, संघीय कोच, इवॉल्व कोच था।
5. 25 बोल प्रतियोगिता में वर्तमान संयोजिका साक्षी वेदमेहता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
आभार व्यक्त किया-
इसका श्रेय पूर्व तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल जी डागा, पूर्व युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद जी सालेचा पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, वर्तमान अध्यक्ष निर्मला जी संकलेचा, पूर्व किशोर मंडल अध्यक्ष रंजीत ओसवाल ,ज्ञानशाला संयोजिका विमला देवी संकलेचा, और सभी संस्थाओं की पूरी टीम ने पूरा सहयोग दिया मैं इनके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।