पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने अपनी सोच जाहिर की है।
उसने मुल्क को बताया है कि उसका क्या एजेंडा है। भाजपा आगे किस तरह की राजनीति करना चाहती है, यह अब स्पष्ट हो गया है। भाजपा ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की जीत को ऐसे प्रजेन्ट किया है मानों पूरा देश जीत लिया है।
जबकि पांचों राज्यों में सरकार विरोधी माहौल था। सभी में सरकार विरोधी जनादेश आया है। वे खुद गोवा और पंजाब में हारे हैं। यहां तक कि भाजपा अमृतसर की लोकसभा सीट पर उप चुनाव भी हारी है।