जयपुर, 16 जून। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से शक्रवार को यहां राजभवन में जम्मू – कश्मीर के वरिष्ठ नागरिकों के एक दल ने मुलाकात की। यह दल भारतीय सेना के आपरेशन सद्भावना के तहत् प्रदेश के भ्रमण पर है।
राज्यपाल श्री सिंह ने दल के सभी सदस्यों से परिचय लिया। राज्यपाल ने प्रत्येक व्यक्ति के गांव व परिवार के बारे में भी पूछा।
श्री सिंह ने दल में शामिल सभी लोगों को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री सिंह को इस भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी मेजर प्रतीक रॉय ने दी।